भगवान कल्कि कब जन्म लेंगे ?

  कल्कि अवतार का जन्म कब होगा?

कल्कि अवतार का जन्म कभी नही होगा, क्योकि सर्वप्रथम आप समझे कौन है कल्कि!?

कल्कि एक अवतार है विष्णु भगवान जी का, और अब जाने की विष्णु का अर्थ क्या है ! ?

विष्णु का मतलब है विश्व का अणु, मतलब जिसका है ये सारा सुक्ष्म और वृहत संसार ! विश्व का हर अणु उसके हिसाब से चलता है, लेकिन वो ऐसे चलता है जैसे एक निर्गुण, निर्लेप आत्म ब्रह्म! तो ऐसे ही ये तत्व आप मे भी और मुझमे भी, तो आप इसी सतोगुणी विष्णु तत्व को जगाओ अपने अंदर और कलयुग की मानसिकता का अंत करो सर्व प्रथम अपने अंदर से, और जब आप इस कलि का अंत करोगे तो स्वयम् ही आप खुद के कल्कि बन जाओगे ! अब सत्य ये ही है की सब अपने अंदर के कलि का अंत करो और अपने अंदर के ब्रह्म को समझो उस को पुजो ईश्वर नारायण नर के अंदर ही है, जरूरत है तो उसे जगाने की सतोगुणी बनने की !

जय कल्कि नारायण मुझ नर को आत्मसात् कर !

हरि ॐ तत्सत्  ! 

सोहम् सोहम्  ! मतलब मै वहीं हूँ जो वो है  !!! 
जन्म वो पाता है जिसका होता अंत, 
कलयुग खुद अदृश्य होकर रचता है अपने गंदे खेल, कलयुग मे देवता भी है अदृश्य  ! कहने को तो कल्कि जी साकार भी आयेंगे लेकिन मानने को कल्कि विश्व व्यापी है और वो निराकार भी सब मे निर्लेप रहते है   ! उस परम ब्रह्म का ना अंत हैं न ही आदि, वो तो अनंत है और अनादि, शाश्वत और सनातन है वही परम ब्रह्म है  ! सबके स्वामी नारायण  ! 

Comments

Popular posts from this blog

Who are the gujjars ?